ICC Rankings: इस भारतीय खिलाड़ी ने हासिल की सर्वश्रेष्ठ टी20 रैंकिंग, पाकिस्तानी कप्तान की कुर्सी खतरे में…देखिए 

नई दिल्ली. आइसीसी की ताजा रैंकिंग जारी कर दी गई जिसमें भारतीय बल्लेबाजी सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त छलांग लगाई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में धमाकेदार अर्धशतक उन्होंने सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करते हुए 2 नंबर पर जगह बनाई है।

 



पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इस वक्त नंबर एक पर हैं लेकिन बहुत जल्दी उनकी कुर्सी छिनने वाली है।

बुधवार को जारी आइसीसी रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजी सूर्यकुमार यादव को फायदा पहुंचा है। उन्होंने 2 पायदान की छलांग के साथ चौथे से दूसरे नंबर पर जगह बनाई है। 816 अंक हासिल करते हुए वह नंबर एक पर काबिज पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के बेहद करीब पहुंच गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

बाबर के पास 818 अंक हैं और अब वह इसे गंवा सकते हैं। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो और टी20 मुकाबला खेलना है जबकि पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे खेलेगी उसे टी20 फार्मेट में अब सीधा एशिया कप में खेलना है।

आइसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग

ताजा जारी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर 818 अंकों के साथ पहले नंबर पर हैं। उनसे दो अंक पीछे चल रहे भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर हैं। खराब फार्म से जूझ रहे पाकिस्तान का बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 794 अंक के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मारक्रम 788 अंक के साथ एक पायदान नीचे फिसले हैं। इंग्लैंड के डाविड मलान 731 अंक लेकर पांचवें नंबर पर हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!