Janjgir Arrest : नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



मालखरौदा क्षेत्र की प्रार्थी ने 19 अप्रैल 2022 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग लडकी घर में अकेली थी, तभी बड़ेसीपत निवासी राहुल साहू पिता कुमार साहू ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, कांग्रेस नेताओं ने कहा...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 354, 452, 506, पाक्सो एक्ट की धारा 12 और एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(2) ( 5 ) के तहत जुर्म दर्ज किया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक राहुल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा युवती से छेड़छाड़ करने की बात सामने आई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!