Janjgir Big News : नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, NSUI के जिलाध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में NSUI के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



Janjgir : NSUI के जिलाध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप…  Video

आरोप है कि अंकित सिंह सिसोदिया के द्वारा नाबालिग लड़की को फोन और मैसेज करके परेशान किया जाता था. साथ ही, रास्ते में आते-जाते छेड़छाड़ करता था और धमकी देता था. मामले की जानकारी लड़की ने अपने पिता को दी, जिसके बाद अकलतरा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई. रिपोर्ट पर पुलिस ने NSUI के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 354 घ, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

प्रकरण को लेकर डीएसपी हेडक्वार्टर निकोलस खलखो और अकलतरा थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि नाबालिग लड़की की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज किया गया है और सभी बिंदु पर जांच की जा रही है. जांच के लिए मोबाइल को जब्त किया गया है, वहीं CDR भी निकाली जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!