JanjgirChampa FIR : जमीन का अवैध प्लाटिंग करने वाले महिला सहित 7 लोगों पर चांपा पुलिस ने दर्ज की FIR

जांजगीर-चाम्पा. जमीन का अवैध प्लाटिंग एवं अवैध कालोनी का निर्माण करने वाले महिला सहित 7 आरोपियों के खिलाफ छग नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 339-ग ( 3 ) के तहत पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



कार्रवाई करने के लिए एसडीएम चांपा के नेतृत्व में जांच दल का गठन किया गया था. गठित जांच दल द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों में जाकर निरीक्षण किया गया, जिसमें आरोपियों द्वारा उल्लेखित स्थानों पर बिना सक्षम प्राधिकारी के स्वीकृति एवं अनुमति के जमीन को भूखंडों में विभाजित करना पाया गया, जिस पर पुलिस ने संजीव कुमार मसूलकर, अनिल कुमार अग्रवाल, रामकुमार सोनी, राजेश कुमार मानिकपुरी, पुरुषोत्तम लाल विश्वकर्मा, रेशमलाल एवं महिला चित्रलेखा मानिकपुरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!