Janjgir News : पैसे के लेन-देन की बात को लेकर मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ पामगढ़ थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में पैसे के लेन-देन की बात को लेकर मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506 के तहत केस दर्ज किया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, धाराशिव गांव के जीवनपुरी गोस्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गांव के पिंटू दुकान के पास बैठा था, तभी गांव का हेम गिरी उर्फ लोलू गोस्वामी आया और बोला कि खेत में खाद छिड़कने गया हुआ था. उसका पैसा नहीं दिए हो और शराब पिलाने की बात कही, जिस पर जीवनपुरी गोस्वामी ने पैसे बाद में देने की बात कही.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

इतने में हेमगिरि गोस्वामी, गुस्से में आकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की, जिससे जीवनपुरी गोस्वामी को चोट आई है. मामले में पुलिस ने आरोपी हेमगिरि गोस्वामी के जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!