JanjgirChampa News : पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, पति-पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने एवं गाली-गलौज कर जान मारने की धमकी देने वाले आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है.

 



रिपोर्ट में पोखराज देवांगन ने पुलिस को बताया है कि वह अपने भाई के साथ दुर्गा पूजा करने के लिए गया था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर भरत देवांगन एवं उसकी पत्नी सुमित्रा बाई देवांगन के द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए पोखराज देवांगन से मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

मारपीट से पोखराज देवांगन को चोट आई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!