JanjgirChampa DeadBody : नहर पुल में मिली अज्ञात शख्स की लाश, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, हत्या की आशंका

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के पचरी गांव के पुल में अज्ञात शख्स की लाश मिली है. ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है. मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पीएम रिपोर्ट से शख्स की मौत के कारण का पता चल सकेगा. फिलहाल, मृतक शख्स की पहचान करने की कोशिश पुलिस द्वारा की का रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कैम्पा मद से वृक्षारोपण कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन, वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 15 करोड़ रुपये है स्वीकृत, जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक में मुद्दा जोर-शोर से उठा... जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, इन बड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा, डिटेल में पढ़िए...

अकलतरा थाना के टीआई लखेश केंवट ने बताया कि पचरी गांव के नहर पुल में लाश देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मृतक शख्स की अभी पहचान नहीं हुई है. मृतक शख्स ने नीले कलर की जीन्स और लाल कलर की शर्ट पहना हुआ है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo
error: Content is protected !!