Janjgir Fraud FIR : बचत खाते से 1 लाख 42 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला, FIR के बाद आरोपियों की नहीं हो सकी है गिरफ्तारी, SP ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के बैंक ऑफ बड़ौदा के बचत खाते से 1 लाख 42 हजार रुपये नेफ्ट के माध्यम से निकालकर धोखाधड़ी की गई है. मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. एसपी विजय अग्रवाल ने प्रकरण में जांच जारी होने की बात कही है.

 



दरअसल, सिवनी गांव के अजय कुमार बरेठ ने जांजगीर के बैंक ऑफ बड़ौदा में अपनी बेटी के नाम से खाता खुलवाया था. 6 जुलाई तक 1 लाख 42 हजार खाते में थे. 29 सितंबर को राशि निकालने जब अजय बैंक पहुंचा तो मैनेजर ने बताया कि खाते में राशि ही नहीं है और 23 जुलाई को नेफ्ट के माध्यम से रवि नाम के व्यक्ति के खाते में 1 लाख 42 हजार रुपये ट्रांसफर हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Action : निजी खाद दुकान में कृषि विभाग की टीम ने मारा छापा, 360 बोरी सिंगल सुपर फॉस्फेट किया गया जब्त

पीड़ित अजय कुमार बरेठ ने बताया है कि राशि खाते से ट्रांसफर का ओटीपी या कोई मैसेज नहीं आया है. मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. इस पर विजय अग्रवाल ने जांच जारी होने की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : बंधक बने 41 मजदूरों और बच्चों समेत 50 लोगों को तमिलनाडु से छुड़ाया गया, ट्रेन से मजदूरों को छग के लिए रवाना किया गया...
error: Content is protected !!