JanjgirChampa DeadBody : रेलवे ट्रैक पर मिली थी लाश, मृतक व्यक्ति की हुई पहचान, जांच में जुटी चाम्पा पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के बालपुर गांव में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी और मृतक व्यक्ति की पहचान महुदा गांव के योगेश पाण्डेय के रूप में हुई है.



पुलिस ने बताया कि योगेश पाण्डेय का 2-3 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था. योगेश पाण्डेय की एक छोटी बच्ची भी थी. उसकी पत्नी और बच्ची कोरबा में रहती थी. योगेश पाण्डेय का महुदा में ईंटभट्ठा और ट्रैक्टर से सप्लाई का काम था. लिहाजा, वह महुदा में रहता था और 3-4 दिनों में कोरबा जाता था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : दुष्कर्म के आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

कल शाम को पता चला की बालपुर गांव के रेल्वे ट्रैक के पास लाश मिली थी. ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को मर्च्युरी भिजवाया गया था. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया था और उसकी पहचान महुदा गांव के योगेश पांडेय के रूप में हुई है. इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा. फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हमारी नहर, हमारा सपना, 16 सप्ताह की मुहिम के बाद मेगा क्लीनअप ड्राइव सफल, कलेक्टर और एसपी ने भी 'युवा जांजगीर' टीम की सराहना की...

error: Content is protected !!