JanjgirChampa News : बहेराडीह में शुरू होगी 7 अप्रेल से नवधा रामायण

जांजगीर-चाम्पा. ग्राम बहेराडीह में 7 अप्रैल शुक्रवार से अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। नवधा का शुभारम्भ गाँव में भब्य कलश यात्रा निकालकर किया जायेगा। इस बीच 16 अप्रैल रविवार को रात्रि 9 बजे से मानस गायन प्रतियोगिता भी आयोजित किये जायेंगे। जिसमें हिंदी गायन के अलावा छत्तीसगढ़ी गायन, भजन गायन और शास्त्रीय संगीत आदि शामिल किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मानस मण्डली को 2001 रूपये और शील्ड के साथ सम्मानित किया जायेगा। इसी तरह द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली मण्डली को 1501 रूपये, शील्ड, तृतीय स्थान को 1001 रूपये और शील्ड प्रदाय किया जायेगा। इस नवधा रामायण में आचार्य चांपा से पंडित मारकंडेय पाठक और सहयोगी पिसोद से पंडित अर्जुन बैष्णव रहेंगे। आयोजन समिति ने अंचल के हिन्दू मानस मंडलियो को अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया हैं।

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

Related posts:

error: Content is protected !!