JanjgirChampa Thief : खेत में लगे सोलर पैनल की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ सारागांव थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के झर्रा गांव के नवाडबरी खार में लगे सोलर पैनल की चोरी का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



रिपोर्ट में सतीश पांडेय ने पुलिस को बताया है कि उसका नवाडबरी खार में लगभग 7 एकड़ खेत है, जिसमें सोलर पैनल लगा हुआ था और उसका देखरेख पुनीराम बरेठ करता था, जब सुबह पुनीराम बरेठ खेत गया तो देखा कि खेत में लगे सोलर पैनल नहीं था, जिसकी सूचना सतीश पांडेय को दी.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : कई टीआई के तबादले, कई थाना प्रभारी बदले गए, SP ने आदेश जारी किया...

इसके बाद सतीश पांडेय आया और देखा तो खेत में लगे सोलर पैनल के कंट्रोलर मशीन, केबल तार 110 मीटर और सोलर प्लेट वायर 5 मीटर 10 नग कुल कीमती 11 हजार 600 रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर के ले गया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : स्वतंत्रता दिवस पर किसान स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा किसान स्कूल, BSF जवान ने किया ध्वजारोहण...

Related posts:

error: Content is protected !!