Sakti Big News : मालखरौदा मिशन चौक के पास चक्काजाम का मामला, भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजयुमो जिलाध्यक्ष एवं बसपा विधानसभा अध्यक्ष सहित 11 के नामजद FIR, भाजपा के अन्य 50-60 और बसपा के अन्य 40-45 लोगों के खिलाफ हुई FIR

सक्ती. मालखरौदा के मिशन चौक के पास चक्काजाम करने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू एवं बसपा जैजैपुर विधानसभा अध्यक्ष अरुण महिलांगे सहित 11 लोगों पर नामजद एफआईआर पुलिस ने दर्ज किया है. साथ ही, भाजपा के अन्य 50-60 और बसपा के 40-45 अन्य लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. मालखरौदा टीआई कृष्णचन्द्र मोहले ने मामले की जानकारी दी है.

 



आपको बता दें कि मालखरौदा के मिशन चौक के पास भाजपा और बसपा ने सड़क के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिलने और अन्य मांगों के लेकर चक्काजाम कर आंदोलन किया, जिसके बाद सड़क पर 6 घंटे तक आवागमन बाधित था.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

मामले में पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू, रंजित अजगल्ले, चंद्रकुमार चंद्रा, मुंशी रात्रे, विजय धीरहे समेत अन्य 50-60 लोगों और बसपा के जैजैपुर विधानसभा अध्यक्ष अरुण महिलांगे, घासियाराम बंजारे, पवित खुराना, भुनेश्वर बर्मन, जीतू मनहर समेत अन्य 40-45 लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 341, 147 के तहत एफआईआर दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

Related posts:

error: Content is protected !!