कोरबा के टीपी नगर में भीषण आग में कमरीद के मृतक 19 वर्षीय देवेश कुम्हार के परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहायता राशि जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदान की

जांजगीर-चाम्पा. कोरबा के टीटी नगर में प्रेस कॉन्प्लेक्स में लगी भीषण आग में कमरीद के देवेश कुमार प्रजापति पिता लतेल कुमार प्रजापति उम्र 19 वर्ष की जलकर दर्दनाक मौत हो गई.इस घटना की समाचार सुनते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत ने परिवार से मुलाकात करने के लिए कमरीद पहुंचे तथा परिवार से बात मुलाकात किए तथा आर्थिक मदद के लिए ₹5000 की नगद राशि दिया तथा प्रशासन को आथिक मदद के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पामगढ़ से मोबाइल से बात कर हर संभव मदद करने को कहा.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

इस घटना से पूरे परिवार आहत हुए है. परिवार के सदस्य मृतक के छोटी बहन की हालत बहुत गंभीर , बेहोश है. इसकी सूचना तत्काल बीएमओ पामगढ़ को दूरभाष पर दिया. मौके पर स्वास्थ्य की टीम भी पहुंचकर उपचार किया गया.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

इस मौके पर घासीराम चौहान उप सरपंच ग्राम पंचायत कमरीद लालजी प्रजापति ओम प्रकाश प्रजापति जय राम प्रजापति शंकर प्रजापति उपस्थित रहे.

error: Content is protected !!