JanjgirChampa News : टंगिया से हमला करने वाले भतीजे के खिलाफ शिवरीनारायण थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना के बुंदेला गांव में अपने चाचा को टंगिया से हमला करने का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने आरोपी भतीजे खिलेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

 



दरअसल, बुंदेला के सुखसागर साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने भाइयों के साथ बैठा था, तभी उसका भतीजा खिलेंद्र साहू आया. उससे धान बेचने की बात पूछने पर आरोपी भतीजे खिलेंद्र साहू ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर पास में रखे टंगिया से हमला कर दिया. इससे सुखसागर साहू के पैर में चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी भतीजे खिलेंद्र साहू के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!