Sakti Thief Arrest : फगुरम चौकी और डभरा थाना क्षेत्र में चोरी का मामला, खरीददार सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के पास से 3 लाख पंद्रह हजार के सामान सहित परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त, डभरा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. डभरा पुलिस ने फगुरम चौकी और डभरा थाना क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा किया है और खरीददार सहित 5 आरोपियों को पकड़ा है. आरोपियों से पुलिस ने 3 लाख पंद्रह हजार के सामान और परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है और पांचों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फगुरम चौकी क्षेत्र के सेरो गांव के सुरेंद्र पाल दर्शन ने अपने घर में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराया था. रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोयल खान एवं प्रदीप बेहरा को पकड़ा. पूछताछ के दौरान डभरा थाना क्षेत्र के किरारी एवं छुछुभांठा फगुरम चौकी क्षेत्र के सेरो गांव में चोरी कर सामान नरेंद्र साहू, प्रवीण तायल अग्रवाल, मोहनसिंह के पास बिक्री करने की बात सामने आई.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : बाइक में बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर चाकू एवं चेन से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 16 माह से फरार था आरोपी, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई...

पुलिस ने चोरों के पास से सोने-चांदी के जेवरात, बाइक सहित 3 लाख 15 हजार के सामान को जब्त किया है और पांचों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!