JanjgirChampa News : दो पक्षों में मारपीट का मामला, नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष और हेडमास्टर सहित दोनों पक्षों के 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, काउंटर केस दर्ज कर जांच में जुटी नवागढ़ पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज किया है. FIR में नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी और राछाभाठा के प्रायमरी स्कूल के हेडमास्टर अश्वनी केशरवानी का नाम शामिल है. दोनों मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, पहली रिपोर्ट में नवागढ़ के खिलेश्वर साहू ने बताया है कि वह बाइक के पास खड़ा था, तभी गोविंद केशरवानी, उसके चाचा अनिल केशरवानी के साथ आया और उधारी रुपये नहीं दिए जाने की बात को लेकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. उसी समय उसका पिता हेडमास्टर अश्वनी केशरवानी आकर मारपीट की. 2 माह पहले भी पुरानी रंजिश की वजह से मारपीट की थी. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपी गोविंद केशरवानी, अनिल केशरवानी और अश्वनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

दूसरी रिपोर्ट में राछाभाठा प्रायमरी स्कूल के हेडमास्टर अश्वनी केशरवानी ने बताया कि भुवनेश्वर केशरवानी, भावेश केशरवानी, खिलेश्वर साहू, वाजिद मोहम्मद, दिलीप केशरवानी द्वारा मारपीट कर रजिस्टर फाड़कर फेंक दिए. साथ ही, उसके बेटे की दुकान में घुसकर कर मारपीट की है. पुलिस ने मारपीट करने वाले नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी, भावेश केशरवानी, खिलेश्वर साहू, वाजिद, दिलीप केशरवानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!