JanjgirChampa Thief : दीवार की सेंधमारी कर सूने मकान से 30 हजार नगद और दस्तावेज की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज, बरगंवा का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थान क्षेत्र के बरगंवा के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया है और मकान के भीतर से आलमारी में रखे 30 हजार नगद और दस्तावेज की चोरी की है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज किया है.

 



दरअसल, जयंती भारद्वाज ने थाना में रिपोर्ट लिखाई कि रात्रि में खाना खाने के बाद पड़ोस में अपनी मां के घर परिवार समेत सोने चली गई थी और घर सूना था. इसी का फायदा उठाकर कमरे की दीवार से ईंट हटाकर चोर कमरे में घूंसे और आलमारी में रखे 30 हजार रुपये, राशन कार्ड, अन्य दस्तावेज को चोरी कर ले गए हैं. फिलहाल, मामले में पुलिस ने चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!