Champa Thief : घर से नगदी रकम 20 हजार रूपए और सोने-चांदी के जेवरात की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पुलिस ने चांपा थाना क्षेत्र के तिलक नगर के एक घर से नगदी रकम 20 हजार और सोने-चांदी के जेवरात की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुखसागर दास महंत ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह घर में सोया था, जब वह सुबह सोकर उठा तो देखा कि घर की आलमारी खुली हुई थी. आलमारी में रखे नगदी रकम 20 हजार रूपए और सोने-चांदी के जेवरात के साथ ही, पर्स में रखे रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर के ले गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : बंधक बने 41 मजदूरों और बच्चों समेत 50 लोगों को तमिलनाडु से छुड़ाया गया, ट्रेन से मजदूरों को छग के लिए रवाना किया गया...

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 और 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!