शिवरीनारायण में जुआ खेलते 9 जुआरी पकड़े गए, फड़ से बरामद हुए 74070 रुपए, जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव भापुसे द्वारा अवैध शराब व जुआ सट्टा पर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में 27.01.2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ जुआरी जुआ खेलने शिकारीपारा महानदी के किनारे जाते हुए देखे गए है कि मुखबिर सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी (रापुसे.) उप पुलिस अधीक्षक जांजगीर निकोलस खलखो (रापुसे) को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में तत्काल थाना शिवरीनारायण से पुलिस बल रवाना कर मुखबिर की निशानदेही में रेड कार्रवाई की गई.



यहां जुआरी मौके पर हार जीत का दांव लगा रहे थे. पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भाग गए. मौके में कुल 09 जुआडियान पकड़े गए, 01. पिलेश्वर साहू पिता इतवारी साहू 32 वर्ष निवासी अमेरा थाना पलारी जिला बलौदा बाजार (02). दिलीप साहू पिता सुंदरलाल साहू ग्राम ससहा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा (3) अनिल साहू पिता गणेश साहू ग्राम कसडोल थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार (4) गगन यादव पिता संतोष यादव 21 वर्ष ग्राम कसडोल थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार (5) मुकेश केवट पिता लक्ष्मी नारायण केवट 24 वर्ष साकिन शिवरीनारायण जिला जांजगीर चाम्पा (6) महेश्वर साहू पिता श्याम सुंदर साहू 55 वर्ष साकिन शिवरीनारायण जिला जांजगीर चाम्पा (7) राम विलास सहिस पिता साहेब लाल सहिस 45 वर्ष साकिन ग्राम सोन थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर (8) चिराग केशरवानी पिता सीपी केशरवानी 28 वर्ष साकिन शिवरीनारायण जिला जांजगीर चाम्पा (9) हरि शंकर केशरवानी पिता स्व. जी आर केशरवानी 42 वर्ष साकिन शिवरीनारायण से कुल 74070 रुपया मिला.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Arrest : हनुमान जी की प्रतिमा खंडित करने वाला बदमाश गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद के चलते बदमाश ने हनुमान जी की प्रतिमा को किया था खंडित, एक अन्य जगह पर शिव मंदिर में त्रिशूल तोड़ने का भी किया था प्रयास, हाथ में आई चोट...

जिसे विधिवत जप्त कर जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई तथा सभी जुआरियों को धारा 151 जाफौ के तहत पृथक से प्रतिबंधात्मक कारवाही भी किया गया है।

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में थाना शिवरीनारायण स्टाफ द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Rape Arrest : शरीर के दर्द को दूर करने के बहाने महिला की लूट ली अस्मत, हिमाचल प्रदेश से आरोपी ढोंगी बाबा गिरफ्तार, भेजा गया जेल... इस तरह पीछे पड़ गया था महिला के, फिर पहुंचा सलाखों के पीछे...

error: Content is protected !!