BIG NEWS : जांजगीर. जैजैपुर पुलिस ने 50 किलो गांजा के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, कार भी जब्त, …इस थाना की पुलिस को भी गांजा तस्करों की तलाश थी

जांजगीर-चाम्पा. 50 किलो गांजा के साथ जैजैपुर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया है. जब्त 50 किलो गांजा की कीमत 3 लाख बताई गई है. बता दें, इन गांजा तस्करों की तलाश, रायगढ़ जिले की सारंगढ़ पुलिस को भी थी.

 



जैजैपुर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि मुखबिर से सोननदी पुल के पास चोरभट्ठी-बंसुला मार्ग पर कार से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद घेराबंदी कर कार में भर करके ले जाए जा रहे 50 किलो गांजा के साथ 4 आरोपियों हेमन्त चन्द्रा, विक्रम चन्द्रा, ओमप्रकाश चन्द्रा और राकेश चन्द्रा को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी बोड़सरा, चोरभट्ठी और नवागांव के रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत जुर्म दर्ज किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!