नया साल 2022 : क्रोकोडायल पार्क में पर्यटकों की जुटी भीड़, लोगों में दिखा उत्साह

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव स्थित क्रोकोडायल पार्क में नए साल 2022 के पहले दिन, पर्यटकों की काफी भीड़ रही. जिले और प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों से भी पर्यटक, क्रोकाडायल पार्क पहुंचे थे. पार्क में पहुंचे लोगों में काफी उत्साह भी दिखा.गौरतलब है कि प्रदेश का पहला क्रोकोडायल पार्क, कोटमीसोनार गांव में है, जहां दूर-दूर से पर्यटक मगरमच्छों को देखने आते हैं. वैसे तो साल भर क्रोकाडायल पार्क में पर्यटक आते हैं, लेकिन नए साल के मौके पर पर्यटकों भीड़ और भी बढ़ जाती है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!