जांजगीर. उप अभियंता को कारण बताओ नोटिस, इस वजह से जारी हुआ नोटिस… हो सकती है कार्रवाई… पढ़िए…

जांजगीर-चांपा. नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला में पदस्थ उप अभियंता नारायण आदित्य को परीक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उनकी परीक्षा ड्यूटी थाना जांजगीर में प्रश्न पत्र निकालते समय उपस्थित रहने हेतु प्रभारी अधिकारी के रूप में लगाई गई है।



थाना प्रभारी द्वारा जानकारी दी गई है कि परीक्षा प्रारंभ 02 मार्च से 08 मार्च तक अपने कर्तव्य से अनुपस्थित है, जो सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं 7 का उल्लंघन है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : समाज कल्याण कार्यालय का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस

अपर कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस में उप अभियंता नारायण आदित्य को उक्त संबंध में अपना स्पष्टीकरण तत्काल देने कहा गया है। अन्यथा उनके विरुद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

error: Content is protected !!