Stealing in School : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की आलमारी में रखे लैपटॉप की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के पेंड्री गांव में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रखे लैपटॉप की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई है. मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है.

 



पुलिस के अनुसार, पेंड्री गांव में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुरेश कुमार यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रोज की तरह स्कूल में ताला लगा कर अपने घर चले गए थे. दूसरे दिन जब सुबह स्कूल पहुंचा और स्कूल की आलमारी को खोलकर देखा, तो उसमें रखे 6 नग लैपटॉप में से 1 लैपटॉप की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और मामले में जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!