Janjgir Accident : देवी दर्शन के लिए जा रहे लोगों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, एक शख्स की मौत, दूसरा बिलासपुर रेफर, 15 से 20 लोग सवार थे पिकअप में

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के धरदेई गांव में आज तड़के सड़क किनारे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा गया. हादसे मे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है, जिसे पामगढ़ के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, झिलमिली गांव से एक परिवार चंद्रपुर दर्शन करने पिकउप में सवार होकर जा रहे थे. ये सभी लोग तड़के धरदेई गांव पहुंचे थे कि अनियंत्रित पिकअप वाहन पेड़ से टकरा गया. हादसे में पिकअप सवार चैतराम बंजारे पिता मंसाराम बंजारे उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई है, वहीं एक गंभीर घायल है, जिसे लोगों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ लाया गया, जहां डॉक्टर ने हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया है. पिकअप में लगभग 15 से 20 लोग सवार थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

मृतक एवं घायल व्यक्ति एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो अपने गांव से चंद्रपुर देवी दर्शन के लिए जा रहे थे. इस दौरान शिवरीनारायण रोड पर धरदेई गांव में ये लोग हादसे का शिकार हो गए. हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हुई है और 1 गम्भीर रूप से घायल हुआ है, जिसे पामगढ़ अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!