Loot Arrest Janjgir : शराब दुकान के सेल्समेन से लूटपाट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने शराब दुकान के सेल्समेन से लूटपाट करने करने वाले 2 आरोपियों को सारागांव से गिफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



शराब दुकान के सेल्समेन देवनारायण कहरा ने सारागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ड्यूटी कर अपने घर चोरिया वापस आ रहा था, तभी सारागांव बंधई के पास किशन रोहिदास और वासु पटेल ने मेन रोड में रोककर डरा-धमकाकर मोटरसाइकिल एवं पर्स में रखे 2 हजार को लूट कर ले गए थे.

इसे भी पढ़े -  Sakti Arrest : BOSCH कंपनी के ऑयल का डुप्लीकेट ऑयल बनाकर बिक्री करने वाला ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक गिरफ्तार, सक्ती का मामला

पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था और आरोपियों की पतासाजी में जुट गई थी.
पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को सारागांव से गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में नए सत्र 2026-27 का विद्यारंभ संस्कार द्वारा भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ

error: Content is protected !!