Janjgir DeadBody : खेत में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के खेत में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है.

 



अकलतरा थाने के टीआई लखेश केंवट ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद व्यक्ति की मौत का कारण पता चल सकेगा. फिलहाल, मृतक व्यक्ति के शव का पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस शव का पहचान करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!