Janjgir Baradwar FIR : बस्ती बाराद्वार में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट, थाने में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जमीन विवाद को लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. यह पूरा मामला बस्ती बाराद्वार का है. बाराद्वार पुलिस आरोपी के विरुद्ध IPC की धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुट गई है.

 



भुवन दास महंत ने पुलिस को बताया कि वह काम करने के लिए अन्य राज्य गया हुआ था, जब वहां से वह वापस आया तो उसके हिस्से की जमीन को उसका बड़ा भाई जीवन दास महंत ने नीरज गुप्ता को बेंच दिया था. भुवन जब अपनी जमीन वापसी के लिए नीरज से बात करने गया तो नीरज तैश में आ गया और गाली-गलौज, मारपीट करने लगा. पुलिस ने नीरज के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!