Janjgir Big Breaking : पारस पत्थर मिलने की बात को लेकर बुजुर्ग बैगा की हत्या, 8 जुलाई से लापता था बुजुर्ग बैगा, जंगल में दफन मिली बुजुर्ग बैगा की लाश, अपहरण कर ले गए थे बदमाश

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मुनुन्द गांव से लापता बुजुर्ग बैगा की लाश बलौदा क्षेत्र के कटरा जंगल में मिली है. बदमाशों ने हत्या कर उसकी लाश को दफन कर दिया था. सिटी कोतवाली और बलौदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है.दरअसल, पारस पत्थर की बात को लेकर 8 जुलाई को बदमाश, नकाब बांधकर मुनुन्द गांव के बाबूलाल यादव के घर पहुंचे थे. यहां बदमाशों ने उसकी पत्नी को बंधक बना लिया. इस दौरान घर से नगदी और जेवर भी ले गए और पारस पत्थर को लेकर बाबूलाल का अपहरण कर लिया. इस दौरान पारस पत्थर को लेकर बुजुर्ग के घर को भी खोद डाले थे.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : पचमढ़ी में राष्ट्रीय पर्वतारोहण आपदा प्रबंधन शिविर आयोजित, जिला संघ सक्ती से 07 स्काउट्स एवं 11 गाइड्स प्रतिभागी होंगे शामिल, पचमढ़ी के लिए हुए रवाना

इसके बाद, बाबूलाल की पत्नी ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामले में पुलिस ने कॉल डिटेल की जांच की. साथ ही, अन्य बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही थी.
इस बीच संदेहियों से पुलिस पूछताछ कर रही थी, जिसमें पता चला कि बुजुर्ग की हत्या कर शव को कटरा के जंगल में दफन कर दिया था.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पुलिस ने बाहर निकलवाया और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Arrest : दुकान में डेटोनेटर फेंककर ब्लास्ट करने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

error: Content is protected !!