Janjgir Arrest : मवेशियों को बूचड़खाना ले जाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त, दोनों आरोपी भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के मिलन चौक से पिकअप में 13 मवेशियों को भरकर बूचड़खाने ले जाने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु संरक्षण अधिनियम धारा 6, 10 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 



पुलिस ने बताया कि परसदा गांव के यादराम पटेल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि हसौद के मिलन चौक के पास छोटे गंतुली थाना कोसीर जिला रायगढ़ के निवासी समारू यादव और घटमड़वा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार के निवासी प्रकाश द्वारा अपने पिकअप वाहन क्रमांक CG 12 AQ 6302 में 13 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बिना सुरक्षा व्यवस्था के बूचड़खाने ले जाने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया था.

इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

मौके पर हसौद पुलिस ने पहुँचकर समारू यादव निवासी छोटे गंतुली थाना कोसीर जिला रायगढ़ और प्रकाश सतनामी निवासी घटमडवा थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 13 मवेशी सहित पिकअप वाहन को जब्त किया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

मामले में हसौद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!