Janjgir Suicide : शख्स ने लगाई फांसी, पत्नी गई थी मायके, तफ्तीश में कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के चंगोरी गांव में शख्स ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है.
पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय अजीत कुमार ध्रुव, घर में अकेला था. इसी दौरान उसके भाई ने उसे आवाज लगाई. जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो उसके भाई ने दरवाजे को धक्का दिया और घर के अंदर जाकर देखा तो अजीत ध्रुव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. इसकी सूचना पुलिस को दी गई.



इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : दो दिनी अरपा बचाओ अभियान यात्रा 11 अप्रेल से, अरपा व सहायक नदियों को बचाने 20 वर्ष से बिलासा कला मंच द्वारा किया जा रहा प्रयास...

सूचना के बाद अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. घटना के वक्त अजीत ध्रुव अकेला था, उसकी पत्नी रक्षाबन्धन में अपने मायके गई हुई थी. फिलहाल, खुदकुशी का कारण अज्ञात है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!