Janjgir Fraud Arrest : नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, पति-पत्नी शिवरीनारायण से गिरफ्तार, भेजे गए जेल, बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पति-पत्नी को शिवरीनारायण से गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

 



पलाड़ीकला गांव के रहने वाले बसंत बरेठ ने बाराद्वार थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि शिवरीनारायण के रहने वाले बेदप्रकाश चौहान और उसकी पत्नी दीप चौहान ने बसंत बरेठ के बेटे अश्वनी बरेठ को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ग्रुप-डी में नौकरी लगाने के लिए सात लाख पच्चास हजार रुपये नगद लिए थे और बेदप्रकाश व उसकी पत्नी दीप ने बसंत बरेठ को फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र दे दिया था.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

बसंत के बेटे की नौकरी नहीं लगने पर बसन्त ने दोनों से रुपये को वापस देने की बात कही, किन्तु रुपये को वापस नहीं किया गया. रिपोर्ट पर पुलिस ने बेदप्रकाश चौहान और उसकी पत्नी दीप चौहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और इस मामले में बाराद्वार पुलिस ने आरोपी बेदप्रकाश चौहान एवं उसकी पत्नी दीप चौहान को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!