JanjgirChampa Thief : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से अज्ञात चोरों ने की 5 CCTV कैमरे की चोरी, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तनौद गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से अज्ञात चोरों ने क्लासरूम में लगे 5 CCTV कैमरे की चोरी कर ली है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मनोज साहू ने बताया कि वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तनौद में प्रचार्य के पद पर पदस्थ हैं और स्कूल के कक्षा 10वीं, 11वीं, 12वीं में लगे CCTV कैमरे लगा था, जो कक्षा से गायब है. स्कूल स्टाफ से पूछताछ करने पर कुछ पता नहीं चला और अज्ञात चोरों ने 5 CCTV कैमरा जिसकी कीमत 12 हजार 500 रुपए की चोरी कर गई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!