Janjgir Big News : रेलवे स्टेशन के कैन्टीन के कर्मचारी पर चाकू से हमला, पीठ के पीछे में चार जगह पर किया चाकू से वार, 2 युवकों ने वारदात को दिया अंजाम, घायल युवक को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के कैंटीन के कर्मचारी पर चाकू से हमला करने का बड़ा मामला सामने आया है. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 में चाकूबाजी की घटना के बाद लोगों में दहशत है. घायल युवक का राजूदास महंत है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जांच में GRP की टीम जुटी हुई है.



दरअसल, कमर्चारी राजूदास महन्त कैंटीन के पास खड़ा था, तभी 2 युवक अचानक आए और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले कर्मचारी राजुदास महन्त लहूलुहान हो गया. चाकू से हमले से कर्मचारी की पीठ पर 4 जगह चोट आई है. घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : वाहन ने बाइक सवार शख्स को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

गौरतलब है कि जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में मारपीट की लगातार घटना हो रही है. इस बार चाकूबाजी की घटना के बाद सवाल खड़े हो गए हैं. इन मारपीट की घटनाओं को नहीं रोका गया तो आगे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बदमाश के खून से सने पैर के निशान मौके पर मिले, ग्रामीणों की भीड़ जुटी...

error: Content is protected !!