Korba Attack : ट्रक मालिक पर 4 बदमाशों ने चाकू से हमला कर डीजल और रुपये की लूट की, वारदात के बाद पुलिस कर रही छानबीन

कोरबा. बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के चांद गैरेज के पास ट्रक मालिक उदय चौहान पर अज्ञात 4 बदमाशों द्वारा चाकू से हमला कर डीजल और रुपये की लूट की गई है और आरोपी मौके से फरार हो गए हैं. घटना में ट्रक मालिक को चोट आई है और कटघोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 



यह मामला बांकीमोंगरा के 2 नंबर मुख्य मार्ग का है, जहां पर ट्रेलर मालिक का ट्रक, चांद गैरेज के पास खड़ा था. यहां आरोपियों ने डीजल और रुपये की लूट की नीयत से घटना को अंजाम दिया और लूट कर फरार हो गए हैं. इस घटना में ट्रेलर मालिक उदय चौहान घायल हो गया है और कटघोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना बांकीमोंगरा पुलिस को दे दी गई है और पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!