Akaltara FIR : सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी से 4 लोगों ने मारपीट की, अकलतरा थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के रहसबेड़ा में सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी से 4 लोगों ने मारपीट की है. पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपी जितेंद्र खांडेल, धरम कुमार खांडेल, सत कुमार उर्फ कल्लू खांडेल, गौतम कुमार खांडेल के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के अविनाश कुमार खांडेल ने बताया कि वह BEO ऑफिस में सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ है. शाम को वापस घर जाते समय रहसबेड़ा में पीपल के नीचे रुका था. उसी समय जितेंद्र खांडेल धरम कुमार खांडेल, सत कुमार उर्फ कल्लू खांडेल, गौतम कुमार खांडेल ने आकर गाली दिए होकर आकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  CG Teacher Transfer News : स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी...देखिए सूची...

मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले जितेंद्र खांडेल, धरम कुमार खांडेल, सत कुमार उर्फ कल्लू खांडेल, गौतम कुमार खांडेल के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Dhamtari Police Transfer News : 1 SI, 3 ASI समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने किया बड़ा फेरबदल...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!