Attack : मोबाइल दुकान संचालक पर चाकू से किया हमला, हमला से दुकान संचालक को आई गंभीर चोट, चाकू से हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ चांपा थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के मोदी चौक के मोबाइल दुकान के संचालक के ऊपर चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास करने एवं गाली-गलौज करने वाले आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



चांपा पुलिस के मुताबिक, महेश ताम्रकार ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह खाना खाकर दुकान गया तो देखा कि उसका छोटा भाई राहुल ताम्रकार से कोटाडबरी का कलेश्वर दीवाकर, मोबाइल बिल की बात को लेकर वाद-विवाद कर रहा था. तब उसे महेश ताम्रकार के द्वारा समझाया तो वह उस समय दुकान से चला गया और महेश ताम्रकार का छोटा भाई भी खाना खाने चला गया. बाद में कलेश्वर दिवाकर दो बार दुकान के पास आया और गाली-गलौज करते हुए तुम्हारा छोटा भाई कहां है कहकर पूछने लगा.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

जिसे महेश ताम्रकार के द्वारा गाली देने से मना किया तो कलेश्वर दिवाकर ने महेश ताम्रकार के गले में चाकू से हमला कर दिया. हमला से महेश ताम्रकार का गला कट गया और उसे उपचार हेतु चांपा के बीडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जांजगीर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

पुलिस ने महेश ताम्रकार की रिपोर्ट पर आरोपी कलेश्वर दिवाकर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!