JanjgirChampa Death : ट्रैक्टर के इंजन में बैठकर घर जा रहा मजदूर उछलकर गिरा, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के खिसोरा सोसायटी के पास ट्रैक्टर के इंजन में बैठकर घर जा रहे मजदूर राजीव रात्रे उछलकर गिर गया. हादसे में गंभीर चोट आने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा क्षेत्र के सीसीआई के पास ईंट भट्ठे में खिसोरा के ट्रैक्टर चालक कोमल मिर्झा, मजदूर राजीव रात्रे सहित 4 मजदूर वहां काम करके वापस खिसोरा लौट रहे थे, तभी खिसोरा की सोसायटी के पास ट्रैक्टर के इंजन में बैठा मजदूर राजीव रात्रे उछलकर कर नीचे जमीन पर गिर गया. गिरने की वजह से उसके सिर पर गंभीर चोट आई गई. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!