Janjgir Attack : युवक पर ब्लेड से हमला, घटना के बाद 3 बदमाश फरार, जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवक

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नहरिया बाबा मंदिर के पास युवक पर ब्लेड से हमला किया गया है. घटना में युवक रोहित बरेठ के चेहरे पर गंभीर चोट आई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमला करने का आरोप 3 युवकों पर लगा है और तीनों बदमाश शराब के नशे में धुत्त थे. आरोपी युवकों ने शराब पीने के लिए रकम मांगी थी और मना करने पर युवक के गले में पहने चेन को छीनकर ब्लेड से हमला कर दिया. घटना के बाद तीनों बदमाश फरार हो गए हैं. मामले में नैला उपथाना की पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

घायल युवक के भाई नवनीत बरेठ ने बताया कि अपने बड़े भाई और दोस्त के साथ, नहरिया बाबा मंदिर दर्शन के लिए गए थे, जहां मंदिर के बाहर 3 बदमाश आए और शराब पीने के लिए रुपये की मांग करने लगे, जब रोहित ने रुपये देने से मना किया तो तीनों बदमाश तैश में आ गए और गाली-गलौज, मारपीट की. फिर रोहित के गले से चेन छीन लिया और ब्लेड से हमला कर दिया. घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हैं. फिलहाल, पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है और फरार तीनों आरोपियों की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!