Sakti Judgement : चरित्र शंका के चलते पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को सक्ती के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

जांजगीर-चाम्पा. चरित्र शंका के चलते हाथ और पैर को फावड़ा से काटकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति संतोष कुमार को सक्ती के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश बीआर साहू ने आजीवन कारावास और 2 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है.

अपर लोक अभियोजक दुर्गा प्रसाद साहू ने बताया कि आरोपी संतोष कुमार, उसकी पत्नी कृतिका बाई के चरित पर शंका करता था. 24 जुलाई 2020 को भी दोनों के बीच आपसी विवाद हुआ, फिर आरोपी संतोष ने अपनी पत्नी के हाथ-पैर को फाड़वा से काट दिया. उसकी सूचना अमर सिंह टंडन को दी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

गंभीर रूप से घायल महिला कृतिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 25 जुलाई को इलाज के दौरान मौत हो गई. इस पर जैजैपुर थाना में केस दर्ज कर जांच की गई. जांच के बाद सक्ती के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी संतोष कुमार को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास एवं 2 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!