Janjgir FIR : सुरक्षा सैनिक की पत्नी से गाली-गलौज और मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने मड़वा प्लांट के सुरक्षा सैनिक की पत्नी से गाली-गलौज और मारपीट के मामले में लालू प्रसाद राठिया के खिलाफ 294, 323, 427, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है. शराब के नशे में आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है.

 



सुरक्षा सैनिक की पत्नी प्रेम बाई बरेठ ने रिपोर्ट लिखाई कि उसका पति रात्रि में टहलने निकला था, तभी वह घर के बाहर बैठी थी. इसी दौरान लालू प्रसाद राठिया, शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा था. जब महिला ने गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपी तैश में आ गया. इसके बाद गाली-गलौज, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी. घटना में महिला को चोट आई है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने आरोपी लालू प्रसाद राठिया के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है और जांच में लिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!