Sakti Big FiR : स्क्रैप की खरीदी-बिक्री करने वाले व्यक्ति से 49 लाख 40 हजार 40 रुपये ठगी का मामला, दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, 4 करोड़ 10 लाख में हुई थी डील

सक्ती. सक्ती के व्यक्ति से स्क्रैप खरीदी-बिक्री करने के मामले में दो व्यक्ति सुनील अग्रवाल और प्रदीप अग्रवाल ने 49 लाख 40 हजार 40 रुपये की धोखाधड़ी की है. पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी करने वाले सुनील अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल के खिलाफ IPC की धारा 420, 406, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है. धोखाधड़ी करने वाले दोनों व्यक्ति कोलकाता के रहने वाले हैं.

 



मिली जानकारी के अनुसार, सक्ती के वार्ड नं 7 निवासी रचित अग्रवाल पिता श्यामसुंदर अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह स्क्रैप की खरीदी-बिक्री का काम करता है. वह बजरंगबली आयरन मोल्ड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्ट सुनील अग्रवाल और ब्रोकर प्रदीप अग्रवाल से दाल मील का प्लांट, मशीनरी, MS आयरन पाइप, लोहे का शेड, रोलिंग शटर डोर, वायर केबल, मोटर तथा अन्य सामानों की खरीदी के लिए संपर्क किया था. सभी सामानों को लेकर 4 करोड़ 10 लाख रुपये में सौदा हुआ था.

इसे भी पढ़े -  CG News : बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों और अव्यवस्थाओं के बीच प्रदेश के सभी किसानों का तत्काल कर्ज माफ करे भाजपा सरकार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

इसके बाद से सक्ती के बैंक से 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 4 सौ 74 रुपये को पेमेंट किया गया था, जिसमें से 61 लाख 71 हजार 4 सौ 34 रुपये का सामान भेजा गया और बाकी शेष राशि 49 लाख 40 हजार 40 रुपये का सामान नहीं भेजा गया. आरोप है कि बचे सामानों को दोनों व्यक्ति सुनील अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल के द्वारा अन्य लोगों को बेच दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Update : बच्चों से कथित काम कराने के वीडियो वायरल होने का मामला, कोटमीसोनार गांव के प्रायमरी स्कूल में जांच के लिए पहुंची अधिकारियों की टीम, महिला प्रधानपाठक समेत बच्चे और उनके अभिभावकों का लिया गया बयान, DEO को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट, वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए थे...

फिलहाल, मामले में सक्ती पुलिस 49 लाख 40 हजार 40 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले सुनील अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Good News : जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, दिसंबर में बेंगलुरु में होगा प्रशिक्षण, चार युवाओं को लेवल-1 और एक को लेवल-2 प्रमाणन मिलने की उम्मीद, हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं जशपुर के युवा...

Related posts:

error: Content is protected !!