Janjgir Big News : पुटपुरा गांव में बिजली व्यवस्था ठप्प, 6 माह से खराब ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

जांजगीर-चांपा. ग्राम पंचायत पुटपुरा के विजयापारा वार्ड क्रमांक 19 एवं 20 के ग्रामीण बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति से परेशान होकर सोमवार को सहायक अभियंता, विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

 



ग्रामीणों ने बताया कि विजयापारा में ट्रांसफार्मर पिछले 6 माह से खराब पड़ा है, जिसके कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है. इसके अलावा कई बिजली खंभे झुककर गिर चुके हैं, जिससे तार नीचे लटक रहे हैं और हादसे का खतरा बना हुआ है. कुछ स्थानों पर तार पूरी तरह जल चुके हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है. पिछले तीन दिनों से पूरे मोहल्ले में बिजली नहीं होने के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
गर्मी के इस मौसम में बिजली नहीं रहने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पेयजल, पंखा, कूलर जैसी मूलभूत सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं. ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार लिखित आवेदन देकर विभाग को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में एक राखी सायबर जागृति के नाम के तहत कार्यक्रम आयोजित, महिला पुलिसकर्मी ने छात्र-छात्राओं को बांधी सुरक्षा के संकल्प की राखी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, जले हुए तारों को नहीं बदला गया और बिजली खंभों की मरम्मत नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे. उन्होंने कार्यालय का घेराव करने की भी चेतावनी दी है.
इस दौरान मनीष श्रीकांत, भगसिंह चौहान, सुरेश दिनकर, राजू प्रधान, सरहा यादव, लखन राठौर, लाला यादव, बबलू किरण सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग करते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पीएमएफएमई योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए जांजगीर-चांपा के डीआरपी संतोष कुमार शुक्ला सम्मानित...

Related posts:

error: Content is protected !!