जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात की चोरी करने वाले 2 नाबालिग बालक सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 2 नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है. मुख्य आरोपी आकाश कुर्रे के खिलाफ पूर्व में भी चोरी का मामला थाना में दर्ज है. आरोपी के कब्जे से चोरी का सोने-चांदी के जेवरात और नगदी को जब्त किया है.








पुलिस के मुताबिक, कोटिया गांव के राहुल कुर्रे ने बताया कि वह पिछले 5 माह से अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल में रह रहा था. इस दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित साढ़े 12 हजार नगदी की चोरी कर ली थी. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. इधर, जांच के दौरान पुलिस ने चोरी करने वाले मुख्य आरोपी आकाश कुर्रे, रूपेश कुर्रे सहित अन्य 2 नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया है.



