धान खरीदी में अनियमितता, भोथिया खरीदी केन्द्र प्रभारी को कारण बताओ सूचना जारी

जांजगीर-चांपा. समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में राज्य सरकार के निर्देशों का पालन नही करने पर भोथिया धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी अशोक कुमार चन्द्रा को जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने कारण बताओ सूचना जारी कर 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा है।



नोडल अधिकारी द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस के अनुसार शनिवार 11 दिसंबर को जाँचकर्ता अधिकारी बाराद्वार शाखा के स.वि.अ. सुशील कुमार सूर्यवंशी एवं पर्यवेक्षक रोहित कुमार राठौर द्वारा भोथिया उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में तौल किये गए बोरी से धान चोरी कर निकलना, खरीदे गए धान का स्टॉक नहीं लगाना, खरीदे गए धान का वजन अधिक/कम होना और धान में नमी की मात्रा अधिक पाया गया।
उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ शासन के धान खरीदी नीति का उल्लंघन है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : छात्रों से बाल्टी में पानी भरवाने का मामला, DEO ने प्रधानपाठक और शैक्षिक समन्वयक को नोटिस जारी किया, डिटेल में पढ़िए...

इस संबंध में स्पष्टीकरण 03 दिवस के भीतर धान खरीदी केन्द्र प्रभारी अशोक कुमार चन्द्रा को स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा गया है। स्पष्टीकरण प्रस्तुत नही करने की स्थिति में सहकारी सेवा नियम के तहत कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जावेगा। जिसके लिए वे स्वयं जवाबदार होगें।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : छात्रों से बाल्टी में पानी भरवाने का मामला, DEO ने प्रधानपाठक और शैक्षिक समन्वयक को नोटिस जारी किया, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!