चिटफण्ड कम्पनी के आरोपी संरक्षक को गिरफ्तार किया गया, 2016 से फरार था आरोपी, रायपुर से हुई गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने शुभ सांई देवकान चिटफण्ड कम्पनी के फरार आरोपी संरक्षक मोहम्मद सिराज खान को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



मामला 2016 का है. इस दौरान रकम दोगुना करने के नाम पर 30 करोड़ रुपये की धोखाधडी की गई. पिछले 5 बरसों से आरोपी संरक्षक फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम रायपुर और महासमुंद गई थी. यहां 3 दिनों की तलाश के बाद आरोपी रायपुर में मिला.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

एसपी प्रशांत ठाकुर ने बताया कि चिटफण्ड मामले के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

आपको बता दें, एक दिन पहले चाम्पा पुलिस ने ग्वालियर से यूनाइटेड रियल बिल्ड लिमिटेड चिटफण्ड कम्पनी के आरोपी मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश सिंह सोलंकी को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!