Attack Big News : सक्ती में शिव बारात के दौरान 3 युवकों पर ब्लेड से हमला, तीनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, बदमाशों के बारे में…

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती में शिव बारात के दौरान 3 युवकों पर ब्लेड से हमला कर दिया गया. घायल तीनों युवकों को सक्ती के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां तीनों का इलाज चल रहा है. ब्लेड के हमले से एक युवक के गले, दूसरे की पीठ और तीसरे के बांह में चोट लगी है.

 



घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ़ जुर्म दर्ज किया है. फिलहाल, हमलावरों का कुछ पता नहीं चला है. शिव की बारात में काफी भीड़ थी. युवकों के बयान के बाद ब्लेड से हमला करने वाले बदमाशों के बारे में कुछ जानकारी सामने आ सकती है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!