Thief Arrest : जांजगीर. चोरी की घटना को अंजाम देते 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के केरा रोड में निर्माणाधीन मकान से लोहे की जेकरॉड बल्ली को 2 शख्स चोरी कर ले जा रहे थे. इस दौरान लोगों ने दोनों पकड़ा था और पुलिस के हवाले किया. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, वार्ड 6 जांजगीर के सुनील सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि न्यू बस स्टैंड के पीछे मकान निर्माण चल रहा है. यहां से लोहे की 2 जेकरॉड बल्ली की चोरी करते 2 लोगों को पकड़ा गया था. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी और पकड़े गए दोनों शख्स ने अपना नाम महेश कश्यप, आशुतोष कश्यप बताया. मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!