Janjgir Thief Arrest : घर में घुसकर 2 लोगों ने की चोरी, दोनों चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के देवरी गांव में घर में घुसकर युवक-युवती ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. दोनों आरोपियों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन देवरी के पास से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ ipc की धारा 380, 457,34 के तहत भादवि पंजीबद्ध किया है.

 



उमाशंकर सूर्यवंशी ने पुलिस को बताया कि राजकुमार एवं गुड़िया पासवान, घर में चोरी करने को घुसे थे, जिन्होंने अलमारी को तोड़कर 2 हजार रुपये को बैग में डाल लिया था. पुलिस ने दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!