Janjgir Murder Arrest : चरित्र शंका कर पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी पति को भेजा गया जेल, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के अवरीद गांव में पत्नी के चरित्र पर शंका कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



आपको बता दें, 11 मार्च 2022 को आरोपी गंगाराम श्रीवास के द्वारा अपनी पत्नी से मारपीट करने पर संगीता श्रीवास को बेहोशी हो गई थी, उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई थी. मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम किया था.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

बाद में, डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया कि मृतिका संगीता श्रीवास की मौत मारपीट से हुई है. इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया. इस बीच पुलिस की जांच में पता चला कि पति गंगाराम श्रीवास द्वारा अपनी पत्नी से मारपीट की जाती थी और 11 मार्च को भी पत्नी की पिटाई की थी. मामले में पुलिस ने आरोपी गंगाराम श्रीवास को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!