Janjgir Arrest : विवाहिता को आत्महत्या के दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति और ससुर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने विवाहिता को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी पति एवं ससुर को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामला भंवतरा गांव का है.

 



दरअसल, साधना बाई कश्यप की शादी भंवतरा निवासी रामकृष्ण कश्यप से हुई थी. पति रामकृष्ण कश्यप एवं ससुर हरिराम कश्यप द्वारा साधना बाई कश्यप को काम नहीं करने की बात एवं प्रेम विवाह कर घर से भागकर आने की बात को लेकर मारपीट एवं प्रताड़ित करते थे, जिससे तंग आकर साधना बाई कश्यप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

पुलिस ने आरोपी पति रामकृष्ण कश्यप एवं ससुर हरिराम कश्यप के खिलाफ 306, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद, आरोपी पति रामकृष्ण कश्यप एवं ससुर हरिराम कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!